खांसी में बलगम क्यों बनता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 15:28

Cough Problem: गले में बार-बार क्यों बनता है कफ? जानिए कहीं ये गंभीर बीमारी तो नहीं

क्या आपको भी गले में बार-बार कफ (Cough) बनने की समस्या परेशान करती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगातार ये प्रॉब्लम हो तो ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं.


क्या आपको भी गले में बार-बार कफ (Cough) बनने की समस्या परेशान करती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गले में कफ जमा होना एक सामान्य स्थिति होती है, लेकिन लगातार ये प्रॉब्लम हो तो ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं. रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर (weak immunity) होने पर भी ये समस्या कुछ लोगों को होती है. आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में कफ दोष बढ़ता है, तो अधिक कफ या बलगम का निर्माण होता है.
क्यों होती है कफ की प्रॉब्लम?

अक्सर सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार होने पर गले में कफ जमा होने लगता है. वायरल या फ्लू होने पर गले में कफ बनता है और खांसी के साथ निकलने लगता है. एलर्जिक रिएक्शन की वजह से भी गले में कफ बनने की समस्या होती है.

अगर लंबे समय तक कफ बनता रहे तो ये फेफड़ों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं. कफ का निर्माण फेफड़ों और निचले श्वसन तंत्र के द्वारा किया जाता है. शरीर में अधिक कफ बनने पर ये गले में जमा हो जाता है और कफ में बैक्टीरिया, वायरस जमा होने लगते हैं.
गले में बलगम बनने के लक्षण

गले में कफ बनने पर आपको गले में दर्द होने, खुजली, जी मिचलाने, मुंह से बदबू आने और रात में ज्यादा खांसी आने की समस्या हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info